कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की प्रॉपर्टी ही बनी जान की दुश्मन बन गई है। महिला डॉक्टर हेमलता ने खुद की जान को खतरा बताया है। बोली मेरी प्रॉपर्टी ही मेरी जान की दुश्मन बन रही है।
नेशनल हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों का उत्पातः बीच सड़क बस को रोक की जमकर तोड़फोड़,
दरअसल मामले को लेकर महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। उन्होंने डॉ सुमित जैन और उनकी पत्नी प्राची जैन पर प्रॉपर्टी हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।
Ugc Rules 2026: सवर्ण समाज ने भरी हुंकार, ‘काले कानून’ के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग,
एंबुलेंस में प्रॉपर्टी के पेपर पर हस्ताक्षर का आरोप
वीडियो में धोखाधड़ी कर बेशकीमती 11 हजार स्क्वेयर फीट जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। एंबुलेंस में प्रॉपर्टी के पेपर पर साइन करवाने के भी आरोप है। महिला के घर से लगी 11 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर डॉ सुमित जैन का कब्जा है। महिला डॉक्टर हेमलता की जमीन पर डॉ सुमित जैन के अस्पताल का बोर्ड लगा है।

