Jaipur Fire: राजस्थान के जयपुर जिले के भांकरोटा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सभी घायलों का इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में किया जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस नेता और एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी सचिन पायलट अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय हो
सचिन पायलट ने इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अकल्पनीय और बेहद दर्दनाक है। उन्होंने मांग की कि हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और हर बार की तरह जांच रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालने के बजाय, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने ट्रैफिक नियमों, अधूरे सड़क निर्माण और हाईवे पर बरती जाने वाली लापरवाही की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह केवल राजस्थान का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इन हादसों को रोकने के लिए सेफ्टी नॉर्म्स का पालन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
आर्थिक सहायता की अपील
सचिन पायलट ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए न केवल सावधानी बरतनी होगी, बल्कि राज्य और केंद्र सरकारों को मिलकर पीड़ितों की आर्थिक सहायता करनी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना वाले स्थल की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि यह जंक्शन अक्सर जाम से जूझता है, और वह स्वयं भी उस जाम में फंस चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को ऐसे संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां सुधार कार्य करने चाहिए।
एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी के अनुसार हादसे में 42 लोग अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से आठ ने दम तोड़ दिया। जयपुरिया अस्पताल में एक अन्य मौत के साथ, मृतकों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से कई पीड़ितों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि कुछ की पहचान डीएनए जांच के माध्यम से की जा रही है। वर्तमान में 24 पीड़ित एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है।
पढ़ें ये खबरें
- माओवाद पर सियासत: एक्स CM भूपेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा और सबूत चाहिए क्या? डॉ. रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- एक बार आईने में देखिए …
- मौत का LIVE VIDEO: काली नृत्य करते हुए युवक की बिगड़ी तबीयत, जवारा विसर्जन के दौरान साइलेंट अटैक से गई जान
- हाइवे पर मौत का सफरः पिकअप और स्लीपर बस के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 की उखड़ी सांसें, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- रायपुर निगम की रिकॉर्ड वसूली : एक दिन में 8.17 करोड़ संपत्तिकर जमा, जोन 2 और 5 सबसे आगे
- IPL 2026 : पंजाब किग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली ने 72 रनों की खेली अहम पारी

