आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेजा है। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल को मेडिकल मदद दी जा रही है पर ऐसे लग रहा है कि पंजाब सरकार ऐसा नहीं कर रही है। इसे लेकर पंजाब सरकार कल रिपोर्ट पेश करे। कोर्ट के इस आदेश के बाद आप सभी को पंजाब सरकार की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा कोर्ट की सुनवाई के दौरान जगजीत डल्लेवाल से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात भी होगी।
बता दें कि डल्लेवाल 32 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। उनकी स्थिति लगातार ही बेहद गंभीर होते जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है लेकिन वह अपने अनशन को तोड़ने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं है। डॉक्टरों की माने तो उनका लगातार शरीर का हर अंग काम करना कम कर रहा है। अब उन्हें कमजोरी के कारण चक्कर भी आने लगे हैं और किसी भी वक्त उनका हार्ट फेल हो सकता है, वही किडनी फेल होने की भी संभावना बनी हुई है।

होगी वीडियो कॉन्फेंस से सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने कहा- अगर वहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति है तो इसे सख्ती से निपटना चाहिए। किसी की जिंदगी दांव पर है, पंजाब सरकार को इसे गंभीरता से लेना होगा। हम कल सुनवाई के दौरान जगजीत डल्लेवाल से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। उसके बाद कोई आदेश देंगे। कोर्ट की पहली प्राथमिकता उनकी जिंदगी है।
- Bajaj Pulsar 180 लॉन्च हुई, कीमत 1.22 लाख रुपए, जानिए क्या है नया?
- पति ने ठुकराया, प्रेमी ने मक्के के खेत में किया कांड और फिर आर्केस्ट्रा में…
- गैस की कालाबाजारी का खुलासाः इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर से भरे ट्रक में से हर टंकी से डेढ़ से ढाई किलो गैस गायब, 20 किमी की दूरी 13 घंटे में की तय
- खड़गे के बयान पर नितिन नवीन बोले- ये कांग्रेस की भाषा, समाज में जहर घोलने की कोशिश, कांग्रेस अध्यक्ष ने BJP-RSS को बताया था ‘जहरीला सांप’
- CG Accident News : तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, कई घायल

