जालंधर में यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान लक्की संधू की पत्नी के साथ लूट की घटना की खबर सामने आई है। बड़ी बात यह है कि लूटपाट के साथ-साथ बच्ची के किडनैपिंग का मामला भी सामने आया है। इस परिवार के सदस्य बाहर से लौटे थे और इस दौरान ही दो बदमाशों ने उनके साथ यह सारी हरकतें की। बच्ची को बचाने के समय लक्की की पत्नी का आईफोन गिरा और लुटेरे उसे लूट कर ले गए।
लूट की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। शुक्रवार को रात करीब 9 बजे उनकी पत्नी लॉरेंस संधू, बहन पुष्पिंदर कौर और उनकी भांजी के साथ बाहर से गाड़ी में आए। इस दौरान जैसे गाड़ी में से उतरकर जाने लगे तो एक्टिव पर सवार दो युवक आ पहुंचे। इसमें से एक युवक ने तेजधार हथियार के साथ धमका कर उनकी पत्नी को धमकाया।

इसके अलावा उनकी साढ़े तीन साल की भांजी को किडनैप करने की कोशिश भी की। बच्ची को बचाने के लिए उनकी पत्नी से उसे जोर से पकड़ा। इसी दौरान उनका आई-फोन गिर गया। आई-फोन उठाकर लुटेरे फरार हो गए।
- Car Caught Fire : चलती कार बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, देखें VIDEO
- UP Budget Session 2026 : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगी कार्यवाही, 11 फरवरी को पेश होगा बजट
- Rajasthan News: दरगाह निर्माण को लेकर आमने-सामने आए विधायक, भारी हंगामा; लैंड जिहाद के आरोप से बढ़ा तनाव
- Rajasthan News: भर्ती परीक्षाओं में सेंधमारी पर SOG का प्रहार, 2000 डमी कैंडिडेट्स रडार पर
- मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी जारी: कटनी और शहडोल सबसे ठंडे, भोपाल में रात का पारा 8 डिग्री तक लुढ़का


