Rajasthan Cabinet Meeting: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज तीन बड़ी बैठकें करेंगे. पहली बैठक विधायकों के साथ होगी, जिसमें आगामी बजट पर चर्चा होने की संभावना है. इसके बाद कैबिनेट की बैठक और अंत में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी. इन बैठकों में राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं.

जयपुर में हुई भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद सीएमओ में मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है. अब थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार की ओर से बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी जाएगी.
संभावित बड़े फैसले:
- 7 नए जिलों का वजूद समाप्त (Seven Districts Abolishment): गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए 7 छोटे नए जिलों को समाप्त करने का निर्णय लिया जा सकता है.
- सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द (Sub-Inspector Exam Cancellation): सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने पर भी फैसला लिया जा सकता है.
- ट्रांसफर पॉलिसी (Transfer Policy): एजुकेशन और मेडिकल विभाग में नई ट्रांसफर पॉलिसी को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है.
प्रेस कांफ्रेंस में मिलेगी आधिकारिक जानकारी
भजनलाल शर्मा सरकार की बैठकों के बाद अब जनता को फैसलों की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी. यह देखा जाना बाकी है कि सरकार के इन फैसलों का राज्य की राजनीति और प्रशासन पर क्या असर पड़ेगा.
पढ़ें ये खबरें
- गुलाब तेल का आपने किया है इस्तेमाल, स्किन से लेकर बालों के लिए है बहुत फायदेमंद …
- ‘ईरान ने इस बार शर्त नहीं मानी तो सभी तेल-गैस पाइपलाइन ब्लास्ट हो जाएंगे,’ सीजफायर खत्म होने से पहले ट्रंप ने तेहरान को फिर धमकी दी
- Rajasthan Weather Update: फलोदी-जैसलमेर में पारा 45 पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इस दिन होगी झमाझम बारिश
- गर्मी और लू की छुट्टी कर देगा आम पन्ना, इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं …
- ‘सोना तपकर ही कुंदन बनता है…’, CM योगी ने छात्रों के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- असफलता से निराश न हो

