कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में रेलवे भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई (CBI) ने दो लोगों को बिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार प्रदेश के रहने वाले है।
3 मार्च महाकाल भस्म आरती: भस्म आरती में भगवान महाकालेश्वर को लगाया गुलाल, यहां कीजिए दर्शन
दरअसल पकड़े गए आरोपी रेलवे भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर भर्ती हुआ था। पकड़े गए आरोपियों के नाम मुकेश कुमार और रंजीत कुमार है। मुकेश की जगह कोचिंग पढ़ाने वाले रंजीत ने परीक्षा दी थी। एडमिट कार्ड में लगे फोटो में मिक्सिंग कर दूसरे युवक ने परीक्षा दी थी।
साल 2024 में ग्रेट थ्री के लिए रेलवे की भर्ती परीक्षा हुई थी। साल 2025 में ट्रेनिंग के दौरान दोबारा से बायोमेट्रिक टेस्टिंग के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ाया।


