जयपुर: राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक को 10 दिन के लिए हटाने का फैसला लिया है। प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर इस बात की पुष्टि की। सरकार के इस निर्णय से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, यह छूट केवल चुनिंदा विभागों पर लागू होगी, जबकि शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों में तबादलों पर रोक जारी रहेगी।

कौन-कौन से विभाग शामिल?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 1 जनवरी 2025 से 10 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में राजकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, और तकनीकी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
कैबिनेट बैठक में हुआ निर्णय
शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल ने तबादलों पर लगी रोक को अस्थायी रूप से हटाने पर सहमति जताई। इसके बाद सोमवार को आदेश जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी साल फरवरी महीने में 10 दिन के लिए तबादलों पर से रोक हटाई गई थी।
कर्मचारियों की बढ़ती मांग
पिछले साल 15 जनवरी से राजस्थान में ट्रांसफर और पोस्टिंग पर रोक लगी हुई थी। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदलने के साथ ही कर्मचारियों और विधायकों के स्तर पर तबादलों की मांग जोर पकड़ने लगी थी। मेडिकल, पीएचईडी, ट्रांसपोर्ट, यूडीएच, बिजली, फाइनेंस, पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों में तबादले के लिए अनुरोध किए जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- झूले पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेले में हड़कंप, तीन बच्चे गंभीर, ICU में भर्ती
- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
- ‘युवा आत्मनिर्भर बन सके और…’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- 27,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी
- CG Breaking News : सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी गाड़ी लेकर हुए फरार
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ


