Rajasthan News: राजस्थान में जिलों और संभागों के पुनर्गठन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब प्रदेश में कुल 41 जिले और 7 संभाग रहेंगे। गहलोत सरकार ने आज (30 दिसंबर) अधिसूचना जारी कर 17 नए जिलों में से 9 जिलों को रद्द कर दिया है, जबकि 8 जिलों को बरकरार रखा गया है। इस बदलाव के बाद प्रदेश के प्रशासनिक नक्शे में बड़ा परिवर्तन हुआ है।
9 जिलों को किया गया रद्द

कैबिनेट बैठक के बाद सीएमओ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बालोतरा, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सलूम्बर सहित 8 नए जिलों को यथावत रखा गया है। वहीं, दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, और सांचौर को हटाने का फैसला लिया गया है।
41 जिलों और 7 संभागों का नया स्वरूप
सरकार ने राजस्थान में जिलों और संभागों की सीमाओं को पुनर्गठित कर 41 जिलों और 7 संभागों का नया स्वरूप तैयार किया है। अधिसूचना के अनुसार, अब प्रदेश में प्रशासनिक कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- झूले पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेले में हड़कंप, तीन बच्चे गंभीर, ICU में भर्ती
- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
- ‘युवा आत्मनिर्भर बन सके और…’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- 27,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी
- CG Breaking News : सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी गाड़ी लेकर हुए फरार
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ


