पंजाब में एक दर्दनाक हादसे की दुखद खबर मिली है, जहां जलालाबाद में फाजिल्का हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों के दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। दुख की बात है कि 12 दिन बाद मृतक की बेटी की शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी खुशियां मातम में बदल दी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा भयंकर भीषण था।मोटरसाइकिल सवार को जैसे ही ट्रॉली ने ठोका उसके परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसकी सांस रुक गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जगदीश सिंह जलालाबाद की अग्रवाल कॉलोनी का रहने वाला था और वह मजदूरी करता था। हर दिन की तरह इस बार भी वह अपनी बाइक पर सवार होकर निकाला लेकिन यह हादसे में सब कुछ बदल दिया।

12 दिन बाद मृतक की बेटी की शादी है जिसकी तैयारियां घर पर चल रही थी लेकिन इस घटना ने हर किसी को झंझोर कर रख दिया है। अब इस परिवार के सामने यह भी बहुत बड़ा सवाल है कि वह शादी को कैसे करें। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके के सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच के बाद पता चलेगा कि गलती किसकी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
- Share Market Update : शेयर बाजार में आज सुबह से हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल …
- Bastar News Update : अमित शाह के दौरे को लेकर जगदलपुर में कड़ी सुरक्षा… विवादित वेब सीरीज शीर्षक पर उबाल… जर्जर पुल से गुजर रहे भारी वाहन, हादसे का डर… बंद पड़ी तिरंगा लाइटिंग… आमदई माइंस में मजदूरों की हड़ताल का पांचवां दिन
- Finance IPO Opens : शेयर मार्केट में आय फाइनेंस की एंट्री, 11 फरवरी तक लगेगी बोली, जानिए कितना कर सकते हैं निवेश ?
- जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं पप्पू यादव! सांसद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, तेज हुई सियासी हलचल
- दिल्ली में फिर कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी


