पंजाब में एक दर्दनाक हादसे की दुखद खबर मिली है, जहां जलालाबाद में फाजिल्का हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों के दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। दुख की बात है कि 12 दिन बाद मृतक की बेटी की शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी खुशियां मातम में बदल दी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा भयंकर भीषण था।मोटरसाइकिल सवार को जैसे ही ट्रॉली ने ठोका उसके परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसकी सांस रुक गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जगदीश सिंह जलालाबाद की अग्रवाल कॉलोनी का रहने वाला था और वह मजदूरी करता था। हर दिन की तरह इस बार भी वह अपनी बाइक पर सवार होकर निकाला लेकिन यह हादसे में सब कुछ बदल दिया।

12 दिन बाद मृतक की बेटी की शादी है जिसकी तैयारियां घर पर चल रही थी लेकिन इस घटना ने हर किसी को झंझोर कर रख दिया है। अब इस परिवार के सामने यह भी बहुत बड़ा सवाल है कि वह शादी को कैसे करें। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके के सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच के बाद पता चलेगा कि गलती किसकी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
- 10 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : परिषद चुनाव को लेकर जदयू की बैठक, बीजेपी महिला मोर्चा का मार्च
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर

