Prayagraj Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ में राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और इसे खास बनाने के लिए यूपी सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। वहीं, बीकानेर जिले के श्रद्धालुओं को इस बार महाकुंभ में रहने, खाने और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मुफ्त में मिलेगा।

बीकानेर का विशेष शिविर
प्रयागराज महाकुंभ में बीकानेर का विशेष शिविर लगाया जाएगा। श्री राम झरोखा कैलाशधाम द्वारा आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन, महायज्ञ, और भोजन की व्यवस्था की गई है। यह शिविर 10 जनवरी को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। शिविर में रोजाना करीब 4,000 लोगों को मुफ्त भोजन और 900 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। शिविर के लिए बड़े परिसर की अनुमति दी गई है, जिसमें सभी व्यवस्थाएं निशुल्क होंगी।
रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
शिविर में सुविधाओं का लाभ लेने के लिए बीकानेर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए उन्हें दो फोटो और एक पहचान पत्र जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसे पूरा करने के बाद श्रद्धालु शिविर में रहने-खाने और चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
नित्य भजन-कीर्तन और भंडारा
शिविर में 10 जनवरी से 12 फरवरी तक नित्य अखंड राम नाम कीर्तन और अखंड भंडारे का आयोजन होगा। श्रद्धालु इस दौरान धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बन सकते हैं और महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य अर्जित कर सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- अनिल विज का ममता बनर्जी पर हमला: मैदान ही नहीं 4 मई को बंगाल छोड़कर भागेगी
- उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बने रवि सोलंकी: महाकाल के दर्शन कर CM-प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, सिंहस्थ 2028 को लेकर कही ये बात
- हरियाणा विधानसभा में 11 बजे से शुरू होगा विशेष सत्र , सियासी घमासान के आसार
- Ancient Heritage : छत्तीसगढ़ में मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लेख मिले
- नीला ड्रम के बाद अब आया बक्सा कांडः पति ने पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में रखा शव, फिर सीमेंट डालकर गलाया, इस तरह खुला मामला
