ACB Action: साल 2025 की शुरुआत में राजस्थान के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एसीबी की टीम ने अजमेर में एक घूसखोर पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. 2 जनवरी को हुई इस कार्रवाई में पटवारी को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.

जमीन के लिए मांगे थे 10000 रुपये की रिश्वत
एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की हैल्पलाइन नंबर 1064 पर एक शिकायत मिली थी. शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति की पैतृक कृषि भूमि का विरासत का नामान्तकरण करने के लिए पटवारी मुकेश चौधरी ने 10000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी. पटवारी ने परिवादी को परेशान करना शुरू कर दिया था और कहा था कि जब तक पैसे नहीं मिलेंगे, उसका काम नहीं किया जाएगा.
एसीबी ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसकी जांच शुरू की और फिर एएसपी रूप सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की गई. इसमें आरोपी पटवारी मुकेश चौधरी को परिवादी से 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
अब इस मामले में एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच की जाएगी.
पढ़ें ये खबरें
- अनिल विज का ममता बनर्जी पर हमला: मैदान ही नहीं 4 मई को बंगाल छोड़कर भागेगी
- उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बने रवि सोलंकी: महाकाल के दर्शन कर CM-प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, सिंहस्थ 2028 को लेकर कही ये बात
- हरियाणा विधानसभा में 11 बजे से शुरू होगा विशेष सत्र , सियासी घमासान के आसार
- Ancient Heritage : छत्तीसगढ़ में मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लेख मिले
- नीला ड्रम के बाद अब आया बक्सा कांडः पति ने पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में रखा शव, फिर सीमेंट डालकर गलाया, इस तरह खुला मामला
