ACB Action: साल 2025 की शुरुआत में राजस्थान के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एसीबी की टीम ने अजमेर में एक घूसखोर पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. 2 जनवरी को हुई इस कार्रवाई में पटवारी को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.

जमीन के लिए मांगे थे 10000 रुपये की रिश्वत
एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की हैल्पलाइन नंबर 1064 पर एक शिकायत मिली थी. शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति की पैतृक कृषि भूमि का विरासत का नामान्तकरण करने के लिए पटवारी मुकेश चौधरी ने 10000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी. पटवारी ने परिवादी को परेशान करना शुरू कर दिया था और कहा था कि जब तक पैसे नहीं मिलेंगे, उसका काम नहीं किया जाएगा.
एसीबी ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसकी जांच शुरू की और फिर एएसपी रूप सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की गई. इसमें आरोपी पटवारी मुकेश चौधरी को परिवादी से 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
अब इस मामले में एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच की जाएगी.
पढ़ें ये खबरें
- सरकारी स्कूल बना अखाड़ा: टीचर्स में जमकर हुई तू-तू मै-मै! बवाल देख 10 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती
- RIMS Security: रिम्स में बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था, 400 होमगार्ड हटेंगे, पूर्व सैनिकों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानें क्यों लिया गया फैसला
- राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : द्रौपदी मुर्मू ने कहा – युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें
- Teja Sajja Wedding: दिसंबर में दूल्हा बनेंगे ‘हनु-मैन’ फेम तेजा सज्जा, उदयपुर में होगी शादी, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन
- तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026, मुजफ्फरपुर समेत 4 जिलों में कल वोटिंग, जानिए पूरी तैयारी
