Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के खिलाफ उनके ही विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। जोधपुर के विभिन्न इलाकों में हमारे विधायक जी लापता हैं के पोस्टर नजर आ रहे हैं। जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।

पोस्टरों में सरदारपुरा क्षेत्र के लोगों कहा कहना है कि गहलोत जी हमेशा कहते थे कि वह जनता से दूर नहीं हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह हमसे पूरी तरह दूर हो गए हैं। बता दें कि सरदारपुरा को अशोक गहलोत का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है। यहां से वह कई बार विधायक चुने गए और उनके समर्थकों ने हमेशा उन्हें मजबूत समर्थन दिया। लेकिन अब क्षेत्र की जनता का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद गहलोत अपने क्षेत्र की सुध लेने नहीं आए।
जनता की शिकायतें है कि सरदारपुरा क्षेत्र में विधायक के गैरमौजूदगी के कारण विकास कार्य रुक गए हैं। जनता के समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस घटना से भाजपा को एक बार फिर कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है।
पढ़ें ये खबरें
- UP Weather Today: यूपी में मौसम का यूटर्न, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कहीं गर्मी का सितम, कहीं बारिश से राहत… रायपुर में आज 45 डिग्री वाली गर्मी करेगी हलाकान!
- Bihar Weather Today: 13 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, ठनका गिरने से 3 की मौत
- हरियाणा निकाय चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी किया ‘बदलाव’ का घोषणा पत्र, भ्रष्टाचार मुक्त और ग्रीन सिटी बनाने का वादा
- बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्याः तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद पहला टारगेट किलिंग
