Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के खिलाफ उनके ही विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। जोधपुर के विभिन्न इलाकों में हमारे विधायक जी लापता हैं के पोस्टर नजर आ रहे हैं। जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।

पोस्टरों में सरदारपुरा क्षेत्र के लोगों कहा कहना है कि गहलोत जी हमेशा कहते थे कि वह जनता से दूर नहीं हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह हमसे पूरी तरह दूर हो गए हैं। बता दें कि सरदारपुरा को अशोक गहलोत का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है। यहां से वह कई बार विधायक चुने गए और उनके समर्थकों ने हमेशा उन्हें मजबूत समर्थन दिया। लेकिन अब क्षेत्र की जनता का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद गहलोत अपने क्षेत्र की सुध लेने नहीं आए।
जनता की शिकायतें है कि सरदारपुरा क्षेत्र में विधायक के गैरमौजूदगी के कारण विकास कार्य रुक गए हैं। जनता के समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस घटना से भाजपा को एक बार फिर कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘खून में बदमाशी हो तो सोच नहीं बदलती’, अतीक के बेटों पर BJP नेता पूजा पाल का बड़ा हमला
- रांची छात्र आंदोलनः आज सीएम हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतला दहन करेंगे, 20 को CM आवास का घेराव
- करनाल में हाईटेंशन तार से टकराया कैंटर, श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार; 15-20 लोग झुलसे
- मानसून में मुल्तानी मिट्टी लगाना कितना सही? जानें सही समय और तरीका…
- खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: बिना फायर Safety चल रहा था अस्पताल, अब सील करने की तैयारी!

