कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। SAF आरक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 36 वर्षीय आरक्षक अंकित तोमर का शव शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास सुनसान इलाके में मिला। आरक्षक का शव वर्दी में था और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शुरुआती पुलिस जांच में पैर से बहुत ज्यादा खून बहने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
04 जून महाकाल आरती: त्रिपुंड, बिल्व, चंद्र और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,
नवीन लोहा मंडी के पास मिला शव
दरअसल मूल रूप से अंबाह-पोरसा क्षेत्र के रहने वाले आरक्षक अंकित तोमर वर्तमान में डीआरपी पुलिस लाइन में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उनके भांजे अवध ने उन्हें बस पर पोरसा जाने के लिए छोड़ा था। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था और परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। आज सुबह उनका शव शिवपुरी लिंक रोड पर नवीन लोहा मंडी में सुनसान जगह पर मिला।मौके पर पहुंची पुलिस को शरीर पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दिए। आरक्षक का बायां टखना टूटा हुआ मिला और पैर से भारी खून बहने के संकेत भी घटनास्थल पर मिले। जिस जगह पर शव मिला, वहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम रहती है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध माना जा रहा है।
MP Weather Update: 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून से बदला मौसम का मिजाज,
2018 में मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
अंकित तोमर को साल 2018 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उनके पिता रामलखन तोमर का वर्ष 2016 में निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है। यह हादसा है,आत्महत्या है या फिर किसी साजिश के तहत की गई वारदात, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,साथ ही पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

