अमृतसर. सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को गठित हाई पावर कमेटी, पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दे पर पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किसानों के साथ बैठक करेगी। हालांकि, पंजाब के किसानों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। एसकेएम का कहना है कि जिस निमंत्रण पत्र में बैठक का जिक्र है, उसमें किसानों की मांगों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
डल्लेवाल का अनशन 39वें दिन में प्रवेश
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन आज 39वें दिन में प्रवेश कर गया है। उनकी हालत गंभीर होती जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर को अंदरूनी नुकसान हो रहा है और उनका वजन काफी कम हो चुका है। ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा है। किसानों का ध्यान अब 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारी पर है। इस महापंचायत में डल्लेवाल का संदेश जनता तक पहुंचाया जाएगा।
डल्लेवाल की बिगड़ती हालत
डॉक्टरों के अनुसार, डल्लेवाल के शरीर में सिर्फ हड्डियां बची हैं और उनकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब हो रही है। किसान संगठनों का कहना है कि उनका हर बयान संविधान के दायरे और मर्यादित भाषा में दिया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट से अपील
किसानों ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह केंद्र सरकार को खेती से संबंधित संसदीय समिति की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रिपोर्ट लागू करने का निर्देश दे। उनका कहना है कि न्याय की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट ही है।
केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने का आदेश

किसानों ने मांग की है कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने पंजाब सरकार पर सख्त रुख अपनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल की हालत खराब होने देना जानबूझकर की जा रही कोशिश है।
क्या कहा पंजाब सरकार ने
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार कोर्ट के आदेशों का पालन कर रही है। डल्लेवाल की देखभाल के लिए 50 डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है। धरना स्थल के पास एक अस्थायी अस्पताल बनाया गया है, और अधिकारी किसानों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।
- साले ने जीजा की बाइक में लगाई आगः पेट्रोल टंकी खोलकर आग के हवाले कर दिया, बाइक जलकर खाक
- दिल्ली में डिजिटल पहल: MCD मेयर ने लॉन्च किया ‘मलबा पोर्टल’, अपशिष्ट प्रबंधन होगा पारदर्शी और व्यवस्थित, प्रदूषण पर लगेगी लगाम
- 11 साल की नौकरी में 96 लाख से ज्यादा की अवैध संपत्ति! BMSICL अधिकारी के यहां छापा
- अखिलेश यादव के सांसद ने की ‘गंदी बात’, अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा में मच गया हंगामा, देखें वीडियो
- CG Morning News : CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल… बजट सत्र के 9वें दिन सदन में उठेंगे सड़क और किसान से जुड़े मुद्दे… मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का शुभारंभ…रायपुर में कमर्शियल LPG संकट से 15 से ज्यादा रेस्टोरेंट बंद…

