अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में जीजा साले में विवाद के बाद बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस आगजनी में बाइक जलकर राख हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
12 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार,
दरअसल घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गोदावल तिराहे के पास की है, जहां जीजा और साले के बीच हुए विवाद में साले ने जीजा के बाइक को आग के हवाले कर दिया। किसी बात को लेकर जीजा साले में विवाद इतना बढ़ गया कि साले ने जीजा की बाइक में आग लगा दी।
जीजा के भाई ने सूचना पुलिस को दी
साले ने बाइक की पेट्रोल टैंकी खोलकर आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई। मामले की ब्यौहारी थाने में शिकायत की गई है। जीजा के भाई मोनू सोनी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

