Tiger Rescue in Rajasthan: राजस्थान के अलवर जिले में 4 दिन से आतंक मचाने वाले टाइगर ST-2402 को शुक्रवार सुबह वन विभाग (Forest Department) ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है. यह टाइगर रैणी कस्बे के एक मकान की रसोई में छिपा हुआ था. वन विभाग के अधिकारियों ने ट्रेंकुलाइज (Tranquilize) करके बाघ को गाड़ी में शिफ्ट किया और अब इसे सरिस्का टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया जाएगा.

डीएफओ अभिमन्यु सहारण (DFO Abhimanyu Saharan) ने मीडिया को बताया कि, “हमें टाइगर के रसोई में छिपे होने की सूचना मिली थी. हमने मौके पर जाकर गाड़ी में बैठकर टाइगर को ट्रेंकुलाइज किया. इसके बाद उसे गाड़ी में शिफ्ट कर लिया गया, जहां उसका इलाज (Treatment) किया जा रहा है. बाघ को सरिस्का ले जाने की योजना है.”
3 ग्रामीणों को घायल कर चुका था टाइगर
पिछले 3 दिनों में इस बाघ ने 3 लोगों को घायल कर दिया था. इसके आतंक से लोगों ने घरों में बंद रहना शुरू कर दिया था. शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के बाद लोग उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे.
टाइगर ने दौसा जिले के मुहाखुर्द गांव में झाड़ियों के पास एक महिला उगा महावर (45) और उसे बचाने आए दो अन्य व्यक्तियों, विनोद मीणा (42) और बाबूलाल मीणा (48), पर हमला कर दिया था. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) जयपुर रेफर कर दिया गया.
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व-अग्निवीरों के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में विशेष आरक्षण और छूट, MHA ने जारी किया नया नियम
- भोपाल में महिला के साथ गैंगरेप: 4-5 लोगों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम, घर से पेट्रोल डलवाने निकली पीड़िता रात 2:30 बजे बेसुध हालत में लौटी
- MP गैस सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल अपडेट: 9 प्रकरणों में FIR, 2888 LPG सिलेंडर जब्त, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई, क्रेडिट पर फ्यूल बंद, कई पंप पर संकट
- यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों में गिरेगा पारा, जानें अपने शहर का हाल
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में बनेगी नई फिल्म सिटी, केंद्र सरकार देगी 486 एकड़ जमीन, दिल्ली सरकार ने 6.2 करोड़ की VIP एसी बोट खरीद योजना रद्द की, दिल्ली सरकार ला रही बोरवेल कनेक्शन की नई पॉलिसी , केजरीवाल ने शराब घोटाले के आरोपों पर दी सफाई, जन्म पत्री और जच्चा-बच्चा कार्ड मान्य नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट

