Tiger Rescue in Rajasthan: राजस्थान के अलवर जिले में 4 दिन से आतंक मचाने वाले टाइगर ST-2402 को शुक्रवार सुबह वन विभाग (Forest Department) ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है. यह टाइगर रैणी कस्बे के एक मकान की रसोई में छिपा हुआ था. वन विभाग के अधिकारियों ने ट्रेंकुलाइज (Tranquilize) करके बाघ को गाड़ी में शिफ्ट किया और अब इसे सरिस्का टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया जाएगा.

डीएफओ अभिमन्यु सहारण (DFO Abhimanyu Saharan) ने मीडिया को बताया कि, “हमें टाइगर के रसोई में छिपे होने की सूचना मिली थी. हमने मौके पर जाकर गाड़ी में बैठकर टाइगर को ट्रेंकुलाइज किया. इसके बाद उसे गाड़ी में शिफ्ट कर लिया गया, जहां उसका इलाज (Treatment) किया जा रहा है. बाघ को सरिस्का ले जाने की योजना है.”
3 ग्रामीणों को घायल कर चुका था टाइगर
पिछले 3 दिनों में इस बाघ ने 3 लोगों को घायल कर दिया था. इसके आतंक से लोगों ने घरों में बंद रहना शुरू कर दिया था. शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के बाद लोग उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे.
टाइगर ने दौसा जिले के मुहाखुर्द गांव में झाड़ियों के पास एक महिला उगा महावर (45) और उसे बचाने आए दो अन्य व्यक्तियों, विनोद मीणा (42) और बाबूलाल मीणा (48), पर हमला कर दिया था. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) जयपुर रेफर कर दिया गया.
पढ़ें ये खबरें
- SIR पर कांग्रेस और विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, बोले- झूठ बोलकर जनता को कर रहे गुमराह
- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, OBC मोर्चा के 33 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
- डायबिटीज के मरीज दिवाली पर मिठाई की जगह खा सकते हैं ये हेल्दी विकल्प, मीठा खाने की क्रेविंग भी होगी शांत
- Dhanteras 2026: धनतेरस पर दिल्ली-NCR में महाजाम, कनॉट प्लेस से गुरुग्राम एक्सप्रेसवे तक गाड़ियों की लंबी कतारें
- पटाखों से झुलसे लोगों के लिए लगेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर, डॉ. दिनेश मिश्र ने की सावधानी बरतने की अपील

