पंजाब में आए दिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। गोली चलने की खबर हर दिन सामने आ रही है। जालंधर में फिर से एक गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। बड़ी बात यह है कि इसमें कोई पुरानी रंजिश नहीं थी बल्कि शराब पीने के बाद आपस में बहस हुई और दोस्त ने ही दोस्त की जान लेगी।
घटना जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास की है। जहां गोलियां मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मोता सिंह नगर के रहने वाले 24 साल के शिव और बस्ती शेख के रहने वाले 22 साल के विनय तिवारी के रूप में हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी दोस्त आपस में मिलकर पार्टी कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने शराब पी थी। नशे की हालत में किसी विषय को लेकर सभी में बहस हो गई और वह इतनी बढ़ गई की एक दूसरे की जान पर बनाएं और एक दोस्त ने अपने दोस्तों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी मन्ना मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम भी मौके पर पहुचकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
- बिहार में होली से पहले चढ़ने लगा पारा, प्रदेश के इन जिलों में गर्मी की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- ‘खामेनेई अब नहीं रहे’, इजरायली PM के दावे को ईरान ने बताया मेंटल वॉरफेयर
- 01 March 2026 Panchang : फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- 01 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज व्यापार में हो सकता है नुकसान, जानिए अपना राशिफल …
- 1 मार्च महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन


