पंजाब में आए दिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। गोली चलने की खबर हर दिन सामने आ रही है। जालंधर में फिर से एक गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। बड़ी बात यह है कि इसमें कोई पुरानी रंजिश नहीं थी बल्कि शराब पीने के बाद आपस में बहस हुई और दोस्त ने ही दोस्त की जान लेगी।
घटना जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास की है। जहां गोलियां मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मोता सिंह नगर के रहने वाले 24 साल के शिव और बस्ती शेख के रहने वाले 22 साल के विनय तिवारी के रूप में हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी दोस्त आपस में मिलकर पार्टी कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने शराब पी थी। नशे की हालत में किसी विषय को लेकर सभी में बहस हो गई और वह इतनी बढ़ गई की एक दूसरे की जान पर बनाएं और एक दोस्त ने अपने दोस्तों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी मन्ना मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम भी मौके पर पहुचकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
- मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर हिन्दू महिला से की शादी, 3 बच्चों के बाप की जब खुली पोल तो…
- इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का लॉन्ग मार्च, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू
- प्रयागराज में महिला से गैंगरेप, ऑटो चालक समेत एक गिरफ्तार; दो की तलाश
- चुनाव आयोग के कामकाज पर जस्टिस नरीमन भड़के, कहा- खतरे में वोटिंग का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला ले
- एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा: देश के 85 पदकों में से अकेले 32 पर जमाया कब्जा, खेल मंत्री ने किया स्वागत

