Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सत्र 2022-23 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां सड़क किनारे कचरे में पाई गईं। यह घटना चावो दादी विद्या कुंज स्कूल की है। इस लापरवाही ने शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि परीक्षा की कॉपियां शहर के राणी सती रोड पर स्थित मुकुंद सेवा सदन के पास कचरे के ढेर में बिखरी हुई मिलीं। अधिकतर कॉपियां कक्षा 6 की हिंदी और कंप्यूटर विषय की थीं। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, परीक्षा परिणाम से संबंधित रिकॉर्ड को 5 वर्षों तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है। इस घटना के सामने आते ही स्कूल के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कॉपियों को समेटने की कोशिश की। हालांकि, कचरा उठाने वाला व्यक्ति भी इन कॉपियों को उठा ले गया।
वहीं स्कूल सचिव कमल खेतान ने मामले पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए इसे प्रिंसिपल प्रीति शेखावत पर छोड़ दिया। प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा कि एक चपरासी, जो हाल ही में नौकरी छोड़कर गया है, उसने जानबूझकर कॉपियों से भरे कट्टे को उठाकर कचरे में फेंक दिया।
शिक्षा विभाग का बयान
शिक्षा विभाग के एडीईओ उम्मेद महला ने कहा कि यह घटना गंभीर लापरवाही का मामला है। विभाग इसकी पूरी जांच करेगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को इस मामले में विस्तृत जांच शुरू की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- बस्तर पण्डुम: स्टॉलों में बहीं बस्तर की माटी की सुंगध, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी जनजातीय परंपराओं और संस्कृति की प्रदर्शनी
- CG News: बीमा राशि पाने के लिए रची फर्जी लूट की कहानी, आरोपी गिरफ्तार, 30 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त
- 2027 का चुनाव ब्राह्मणों के भरोसे! पार्टी मीटिंग में मायावती का बड़ा ऐलान, गठबंधन की अटकलों पर भी लगाया विराम, अकेले ही मैदान में उतरेगा ‘हाथी’
- T20 World Cup 2026: भारत के मैच खिलाफ न खेलने के फैसले से पाकिस्तान ले सकता है यू-टर्न, श्रीलंका के आग्रह पर सरकार से बात करेगा PCB
- मेलानिन को आप भी करना चाहते हैं कंट्रोल, तो कर सकते हैं ये काम …

