Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सत्र 2022-23 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां सड़क किनारे कचरे में पाई गईं। यह घटना चावो दादी विद्या कुंज स्कूल की है। इस लापरवाही ने शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि परीक्षा की कॉपियां शहर के राणी सती रोड पर स्थित मुकुंद सेवा सदन के पास कचरे के ढेर में बिखरी हुई मिलीं। अधिकतर कॉपियां कक्षा 6 की हिंदी और कंप्यूटर विषय की थीं। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, परीक्षा परिणाम से संबंधित रिकॉर्ड को 5 वर्षों तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है। इस घटना के सामने आते ही स्कूल के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कॉपियों को समेटने की कोशिश की। हालांकि, कचरा उठाने वाला व्यक्ति भी इन कॉपियों को उठा ले गया।
वहीं स्कूल सचिव कमल खेतान ने मामले पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए इसे प्रिंसिपल प्रीति शेखावत पर छोड़ दिया। प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा कि एक चपरासी, जो हाल ही में नौकरी छोड़कर गया है, उसने जानबूझकर कॉपियों से भरे कट्टे को उठाकर कचरे में फेंक दिया।
शिक्षा विभाग का बयान
शिक्षा विभाग के एडीईओ उम्मेद महला ने कहा कि यह घटना गंभीर लापरवाही का मामला है। विभाग इसकी पूरी जांच करेगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को इस मामले में विस्तृत जांच शुरू की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, राजस्व कामकाज प्रभावित, लोग परेशान
- विधान परिषद चुनाव: शिक्षकों को राज्यकर्मी और सातवां वेतन देने के दावों पर कांग्रेस का बड़ा हमला
- बागपत में ऐश्वर्य राज सिंह का दावा, आगामी चुनाव में बिखर जाएगा पीडीए परिवार
- दतिया में झूठी कार्रवाई करने पर गिरी गाज: सरकारी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का आरोप, SI और आरक्षक निलंबित
- ‘नीले गमछे’ पर बयान से मंत्री कृष्ण बेदी घिरे! बहुजन समाज ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, सार्वजनिक माफी की मांग
