पिता ने बेटे को दी दर्दनाक मौत: ओडिशा के कंधमाल जिले के बालिगुड़ा थाना क्षेत्र के सिंगामिल्ला गांव में शुक्रवार रात एक पिता ने अपने बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पिता ने यह कदम बेटे की शराब पीने की आदत से परेशान होकर उठाया.

मृतक, 22 वर्षीय जितेंद्र मलिक, आदतन शराबी था और अक्सर घर में हंगामा करता था. रिपोर्ट के मुताबिक, जितेंद्र बेरोजगार था और अत्यधिक शराब पीने के बाद परिवार के सदस्यों से दुर्व्यवहार करता था. उसके पिता प्रणेश्वर ने उसे कई बार समझाया और चेतावनी दी, लेकिन जितेंद्र ने अपनी आदतें नहीं बदलीं.
शुक्रवार रात, जितेंद्र देर से घर लौटा और दरवाजा खटखटाने लगा. पिता प्रणेश्वर के दरवाजा खोलने में देरी होने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. इससे गुस्साए प्रणेश्वर ने पास में रखे चाकू से जितेंद्र पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बालिगुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रणेश्वर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जितेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जल्द ही प्रणेश्वर को अदालत में पेश करेगी.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- शादी हाल संचालक के घर से रायफल और 99 कारतूस बरामदः आरोपी आलम अली का पुलिस ने लिया रिमांड
- Bihar Rajya Sabha Elections: मतदान शुरू होते ही ढह गया महागठबंधन का कुनबा, तेजस्वी की रडार से दूर हुए कांग्रेस के 3 विधायक
- CM रेखा गुप्ता का ऐलान; दिल्ली में AIIMS की तर्ज पर बनेगा ‘सुपर मेडिकल हब’: 4 बड़े अस्पतालों का होगा विलय
- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 18 मार्च से आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: CM रेखा गुप्ता ने की ड्रेनेज रीमॉडलिंग की शुरुआत, सरकार ने LPG cylinders की सप्लाई 20 फीसदी तक सीमित किया, दिल्ली में लंबी दूरी के ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल, फ्रोजन एम्ब्रियो को लेकर अदालत तक पहुंची पति-पत्नी की जंग
