शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी हाल संचालक के घर से एक रायफल और 2.2 की रायफल के साथ 99 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घर में हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखे थे। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
16 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र-त्रिशूल अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार,
दरअसल क्राइम पुलिस ने सर्च वारंट जारी कराकर आरोपी के घर पर दबिश दी थी। मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ऐशबाग के अहाता मनकशा के पास आलम शादी हाल का संचालन आलम अली करता है। पुलिस को तलाशी के दौरान एक 22 बोर की हाई पॉवर रायफल और दो जिंदा कारतूस, एक 22 की रायफल और 97 जिंदा कारतूस मिले जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
हथियार बेचने वाले आरोपी की भी तलाश
पूछताछ में आलम ने बताया कि उसने अपने परिचित से दो रायफल और सभी जिंदा कारतूस खरीदे हैं। पुलिस ने आरोपी आलम अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है।

