Rajasthan Politics: राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर जारी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरे में उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य में विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राजस्थान में जारी विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भावी परियोजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की, जिसमें ऊर्जा, आवासीय परियोजनाओं और शहरी विकास से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा हुई।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से महत्वपूर्ण चर्चा
अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने राजस्थान की वित्तीय जरूरतों, विकास योजनाओं और केंद्रीय बजट में राज्य के लिए विशेष घोषणाओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी बजट को लेकर सुझाव भी दिए।
सियासी गलियारें में हलचल
मुख्यमंत्री के इस दौरे ने राजस्थान में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों को और तेज कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री ने अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात की और राजस्थान में होने वाले बदलावों पर मंथन किया। हालांकि, इन चर्चाओं पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
