Rajasthan News: झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। तीन दिन के भीतर गांव के बड़ की ढाणी में दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। ताजा घटना में दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने राम सिंह के घर पर रात करीब ढाई बजे 25 राउंड फायरिंग की। गोलियों के निशान दीवारों और दरवाजों पर बन गए, जिससे परिवार में दहशत फैल गई।

पुरानी रंजिश पर हमला
सूत्रों के अनुसार, हेमंत मान और उसके साथियों ने यह फायरिंग राम सिंह के पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले एक युवक से रंजिश के चलते की। घटना के दौरान परिवार के सदस्य अपनी जान बचाने के लिए घर में छिप गए। पुलिस को एक घंटे बाद सूचना मिली और मौके से 25 खाली कारतूस बरामद किए गए। जाते वक्त बदमाशों ने परिवार को धमकी भी दी, जिससे उनके बीच डर और बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर मिली धमकी
फायरिंग के बाद बदमाशों ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेते हुए और धमकी भरे संदेश पोस्ट किए। शूटर लकी खेतड़ी नामक अकाउंट से एक पोस्ट में लिखा गया, ब्लेकिया गैंग खेतड़ी रोहित महला गुढा के घर जो गोलियां चली हैं, वह मैंने चलवाई हैं। यह तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है। इस पोस्ट ने इलाके में और दहशत फैला दी है।
पहले भी हुई थी ऐसी घटना
तीन दिन पहले भी हेमंत मान और उसके साथियों ने हांसलसर गांव में रामजीलाल के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। मामले की जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : शादी समारोह में खूनी झड़प, एक युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव
- LSG vs KKR IPL 2026: सुपर ओवर में कोलकाता की शानदार जीत, नरेन ने लखनऊ को 1 रन पर रोका, रिंकू सिंह ने चौका मारकर जिताया मैच
- MP में 6 की मौत: खंडवा में दीवार से टकराई कार, धार में डूबे चचेरे भाई, अनूपपुर में हाथी के हमले से महिला ने तोड़ा दम
- जिसके पास गौरक्षा का संकल्प उसको समर्थन! UP चुनाव को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का ऐलान
- पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर भूपेश बघेल का कटाक्ष, कहा- पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन उल्टा पड़ा दांव
