Rajasthan News: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर गए जोधपुर के बड़े रामद्वारा से जुड़े करीब 120 श्रद्धालु और संत वहां के बिगड़ते हालातों के बीच फंस गए हैं। हाल ही में वहां एक मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाके के बाद श्रद्धालुओं में भारी डर का माहौल है, जिसके बाद जोधपुर में उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

दुबई के हालात और दहशत का मंजर
जोधपुर के बड़े रामद्वारा के संत अमृतराम महाराज और मनोहर दास महाराज के नेतृत्व में यह दल दुबई की यात्रा पर था। मिली जानकारी के अनुसार, वहां एक मेट्रो स्टेशन पर अचानक हुए धमाके ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है। संत अमृतराम महाराज ने बताया कि धमाके की खबर के बाद श्रद्धालु काफी घबराए हुए हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि दल के सभी सदस्य अभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जोधपुर में बैठे मुख्य महंत रामप्रसाद महाराज ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खुद कमान संभाली। उन्होंने वीडियो कॉलिंग के जरिए दुबई में फंसे संतों और श्रद्धालुओं से सामूहिक बातचीत की। उन्होंने सभी का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ईश्वर की कृपा और भारत सरकार का सहयोग हमारे साथ है, आप सभी सुरक्षित वतन लौटेंगे।
माहेश्वरी समाज ने पेश की मानवता की मिसाल
मुसीबत की इस घड़ी में दुबई में सक्रिय माहेश्वरी समाज के लोग मददगार बनकर सामने आए हैं। अमृतराम महाराज ने जानकारी दी कि वहां के स्थानीय माहेश्वरी समाज ने सभी 120 श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की पुख्ता व्यवस्था की है। स्थानीय स्तर पर मिल रहे इस सहयोग से श्रद्धालुओं को काफी संबल मिला है।
पढ़ें ये खबरें
- 50 हजार की जरूरत ने बनाया लुटेरा? गूगल मैप से तलाशा सुनार, रेकी के बाद लूट, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ फूंका बिगुल, जनसुराज उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान कर बढ़ाई सियासी हलचल
- गिरदावरी ड्यूटी पर बवाल, कृषि अमले में आक्रोश, RAEO बोले- फसल सर्वेक्षण कार्य से मुक्त नहीं किया तो विभागीय कार्य होगा बाधित
- नहीं भरा जुर्माना तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें… सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान वसूली को लेकर दिया सुझाव
- वायरल Video से पथराव तक… उज्जैन में पुलिस का बड़ा एक्शन; 5 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरफ्तार, उपद्रवियों पर भी शिकंजा, शाही मस्जिद विवाद में अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

