चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज बैंक्वेट हॉल के पास बम मिलने की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। होटल परिसर छावनी में बदल गया, जिसके बाद चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई. बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया. खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, कुछ देर में मामला तब पूरा बादल गया जब लोगों को यह पता चला कि यह पुलिस विभाग की मौक ड्रिल है, जो 15 अगस्त के पहले सावधानी के तौर पर की गई है.
खबर है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए इस मॉक ड्रिल को किया गया था. यह पूरी कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशंस सेल की ओर से की गई थी.
इसका उद्देश्य किसी वास्तविक खतरे से निपटने के लिए पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल को परखना था. बड़ी बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में पुलिस टीम ने हिस्सा लिया और अपने काम को बखूबी निभाया.
- राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू: चुनाव आयोग विवाद पर बोल रहे, कहा- EC की तबाही के लिए CEC जिम्मेदार…ज्ञानेश कुमार को बताया देशद्रोही
- 2027 चुनाव की आहट, बूथों पर हलचल तेज! CEO ने जिलाधिकारियों से मांगी तैयारी की रिपोर्ट, SIR का भी लिया अपडेट
- कलयुगी बेटे की दरिंदगी: ‘डर था कहीं जायदाद न बंट जाए’, चरित्र का आरोप लगाकर पिता का कर दिया कत्ल
- बठिंडा केंद्रीय जेल में हवालाती ने उठाया खौफनाक कदम, बैरक की खिड़की से फंदा लगाकर दी जान
- Bastar Flood Alert: इंद्रावती नदी का बढ़ेगा जलस्तर, 43 गांवों पर बाढ़ का खतरा; प्रशासन और SDRF अलर्ट


