किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 51वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस आंदोलन में अब 111 किसानों के एक बड़े समूह जुड़ गया है। अब 111 किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जिसके कारण खनौरी बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
हरियाणा पुलिस की तरफ से भारी पुलिस फोर्स माैके पर तैनात की गई है। किसान बॉर्डर के समीप अनशन कर रहे हैं यहां अन्य किसान और मौजूद हैं जो बड़ी मात्रा में उनका समर्थन करने आए हैं।

खनौरी बॉर्डर पर मीडिया को संबोधित करते हुए किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा था कि 111 किसानों का एक समूह बुधवार दोपहर 2 बजे से आमरण अनशन पर बैठेगा। काले कपड़े पहनकर वे शांतिपूर्वक पुलिस बैरिकेडिंग के पास बैठेंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसान बहुत भावुक हैं और उनका मानना है कि वे डल्लेवाल की कुर्बानी से पहले अपनी कुर्बानी दे देंगे।
- Trains Cancelled: यात्रिगण ध्यान दें, रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, देखें कैंसिल गाड़ियों की सूची…
- शिक्षकों के हित में MP सरकार को बड़ी सफलता, TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत
- Hemkund Sahib Yatra 2026 : यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने संभाला मोर्चा
- RR vs DC IPL 2026: दिल्ली ने आईपीएल में मुकम्मल किया अपना हाईएस्ट रन चेज, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 7 विकेट से दी शिकस्त, निसांक-राहुल ने लगाई शानदार फिफ्टी
- VIDEO : मकान में लगी भीषण आग, ऑटो और दुपहिया वाहन जलकर खाक, परिवार ने भागकर बचाई जान
