श्री फतेहगढ़ साहिब में हुए नगर परिषद चुनाव में वकील पर हमला किया गया था, जिसे लेकर अब वकीलों का बड़ा संगठन नाराज हो गया है और विरोध में उतर आए हैं। वकीलों का कहना है कि पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई न करने के खिलाफ में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी वजह से पंजाब के सभी वकीलों ने आज हड़ताल की है।
आपको बता कि नगर परिषद चुनाव के दौरान वकील हसन सिंह पर विधायक गैरी वडिंग के भाई और उसके साथियों ने हमला किया था। हमलावरों ने उनके सिर पर रिवॉल्वर की बट से वार किया और तेजधार हथियारों से भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने तुरत कोई कार्यवाही नहीं की जिसके बाद ही वकीलों ने हड़ताल का निश्चय किया है।

हड़ताल के कारण अकेले खन्ना में ही रोजाना 500 से अधिक मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। 9 जनवरी को भी वकीलों ने राज्यव्यापी हड़ताल की थी और फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना दिया था। अब आज 16 जनवरी को पूरे पंजाब के वकील एक बार फिर इंसाफ की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
- Trains Cancelled: यात्रिगण ध्यान दें, रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, देखें कैंसिल गाड़ियों की सूची…
- शिक्षकों के हित में MP सरकार को बड़ी सफलता, TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत
- Hemkund Sahib Yatra 2026 : यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने संभाला मोर्चा
- RR vs DC IPL 2026: दिल्ली ने आईपीएल में मुकम्मल किया अपना हाईएस्ट रन चेज, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 7 विकेट से दी शिकस्त, निसांक-राहुल ने लगाई शानदार फिफ्टी
- VIDEO : मकान में लगी भीषण आग, ऑटो और दुपहिया वाहन जलकर खाक, परिवार ने भागकर बचाई जान
