Breaking News : पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुर इलाके में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल गया। यह घटना अंबेडकर नगर में घटी। धमाके में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत PGI रेफर किया गया है।
पड़ोसी ललिता देवी ने मीडिया को जानकारी दी कि उनके पड़ोसी कृष्णा पंडित ने बाहर से छोटा सिलेंडर भरवाया था। जैसे ही उनकी पत्नी सीमा देवी ने चूल्हा जलाना शुरू किया, कमरे में अचानक आग लग गई और सिलेंडर में धमाका हो गया। कमरे से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और उनकी मदद से सिलेंडर की आग बुझाई गई।
आग की चपेट में आए लोगों की पहचान कृष्णा पंडित, सीमा देवी, शिवम, और शिवानी के रूप में हुई है। पूरा परिवार लगभग 60% तक झुलस चुका है। घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें PGI रेफर किया गया है।

धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। उनकी मदद से सिलेंडर की आग बुझाई गई, लेकिन कमरे का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घायलों में कृष्णा और सीमा का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। बच्चे शिवम और शिवानी भी आग की लपटों में आ गए, जिससे उनकी बाहें और चेहरा झुलस गया।
- बहादुरगढ़: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, ओमेक्स सिटी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- एलपीजी संकट पर जनहित याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- कैसे कह दें कि कालाबाजारी रुक जाएगी?
- LSG vs RR IPL 2026: आज शाम लखनऊ के सामने होगी राजस्थान की चुनौती, जानिए कैसा है इकाना की पिच का हाल और दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- बंगाल चुनाव से पहले नुसरत जहां ED दफ्तर पहुंचीं, फ्लैट धोखाधड़ी मामले में हुई थी तलब
- आग में जिंदा जला बुजुर्ग: लाइटर से बीड़ी जला रहा था वृद्ध, अचानक भड़क उठी चिंगारी
