पंजाब के कल लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर मेयर के नाम की घोषणा हो गई है अहम बात यह है कि यहां से पहली बार महिला मेयर चुना गया है। लुधियाना पंजाब की सबसे बड़े नगर निगम में शामिल है। ऐसे में पहली महिला प्रिंसिपल इंदरजीत कौर को चुना गया हैं
इंदरजीत कौर को मेयर बनाया गया है, वहीं राकेश पराशर को सीनियर डिप्टी मेयर और प्रिंस जोहर को डिप्टी मेयर चुना गया है। इस निर्णय से समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला है।
बड़ी बात है कि आमआदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मेयर के नाम की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार मेयर के नाम की चिट्ठी दिल्ली से आई थी।

मान ने दी बधाई
मेयर की घोषणा होने के बाद सीएम मान ने सभी को बधाई दी है। CM मान ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना निगम के मेयर पद के लिए इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए राकेश पराशर और डिप्टी मेयर के लिए प्रिंस जौहर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन तीनों उम्मीदवारों और पार्षदों को अग्रिम शुभकामनाएं।
- हिसार में दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद पति ने छाती पर प्रेस से किया वार, फिर दबाया पत्नी का गला
- रेवाड़ी-धारूहेड़ा चुनाव: “10 मई को होगी कांग्रेस और आमजन की जीत” सुभाष छावड़ी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
- स्पेशल स्टोरी: ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल में गैस संकट, सूनी रह गई मरीजों की थाली
- पाकिस्तान को मिला सीजफायर कराने का इनाम, 2.4 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा अमेरिका ; ट्रंप ने किया ऐलान
- सालों से बंद गुड्सशेड फिर होगा शुरू, मजदूरों और ट्रक संचालकों को मिलेगा फायदा

