अमृतसर. पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा की जा रही भूख हड़ताल आज 57वें दिन में प्रवेश कर गई है। सोमवार शाम को खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि शनिवार रात से डॉक्टरी सहायता लेने के बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार देखा जा रहा है। उनके खून के सैंपलों की रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही निगरानी
सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर समय-समय पर उनकी जांच कर रहे हैं। मोर्चे पर 8 वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद हैं। डॉक्टर 14 फरवरी को केंद्र के साथ होने वाली बैठक से पहले उनकी सेहत में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सर्वण सिंह पंधेर ने बताया कि डॉक्टर स्वैयम सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, डल्लेवाल से खाने-पीने की शुरुआत करने का अनुरोध किया गया है ताकि वे 14 फरवरी को होने वाली बैठक में शामिल हो सकें।
26 जनवरी को किसानों का ट्रैक्टर प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक किसान अपने ट्रैक्टर मॉल, टोल प्लाजा, भाजपा कार्यालयों के सामने या सड़क किनारे खड़े करेंगे। प्रदर्शन के लिए स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर इन स्थानों में से एक को चुना जाएगा।

किसानों ने दी चेतावनी
किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति या कलाकार के खिलाफ बदले की कार्रवाई करती है, तो संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा।
दिल्ली की ओर मार्च स्थगित
सर्वण सिंह पंधेर ने 21 जनवरी को दिल्ली की ओर मार्च करने का ऐलान किया था। हालांकि, केंद्र द्वारा बातचीत का प्रस्ताव देने के बाद उन्होंने इसे 20 जनवरी को स्थगित कर दिया। दिल्ली मार्च पर फैसला 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च के बाद लिया जाएगा।
- IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students : एसएसपी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों में भरा आत्मविश्वास, कहा- शांत मन से करें नियमित अभ्यास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी की अपील
- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट अपडेट : गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव, पीड़ितों परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- ‘8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?’ साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा, झांसे में पड़े तो आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
- CG Accident News : नाली में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर


