Rajasthan News: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने अपने प्रदेश मुख्यालय में झंडारोहण किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला गया।

भाजपा के पास कोई दिशा नहीं
गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नए हैं और आजादी के संघर्ष का इतिहास नहीं जानते। उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं को पीएम मोदी की फोटो वाले दुपट्टे ओढ़ने पड़ते हैं। उनके लिए मोदी ही सबकुछ हैं। उनके पास जनता के लिए न कोई योजना है और न ही दिशा।
डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस के इतिहास पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, जबकि आरएसएस ने अंग्रेजों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने कहा हमारा बलिदान और तपस्या इतिहास में दर्ज है, और भाजपा के पास केवल ध्यान भटकाने का एजेंडा है।
संविधान पर हो रहा है हमला
टीकाराम जूली ने गणतंत्र दिवस पर संविधान के संबंध में कहा कि हमारे नेताओं ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी और एक मजबूत संविधान दिया। लेकिन आज भाजपा संविधान को बदलने और देश में जाति-धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा, भारत का संविधान वह है जिसने सभी को समान अधिकार दिए। भाजपा को यह समझना चाहिए कि हमारा देश भाईचारे, मोहब्बत और एकता से चलता है।
पढ़ें ये खबरें
- धूप और गर्मी में भी टीका रहेगा मेकअप, बस फॉलो कर लें ये स्टेप्स …
- गौवंश मामले में पुलिस कमिश्नर से मिले MLA आरिफ मसूद: शहर का माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप, की कार्रवाई की मांग
- MP में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: MP-CG और राजस्थान के MLA हुए शामिल, CM डॉ. मोहन ने कहा- जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना हमारी जिम्मेदारी
- Jaipur Elephant Controversy: जयपुर में हाथी को गुलाबी रंग में रंगा, विदेशी महिला के फोटोशूट पर मचा बवाल, एक्शन की तैयारी
- Khelo India Tribal Games में तीरंदाज कोमालिका बनेगी युवा प्रतिभाओं की प्रेरणा… कभी प्रैक्टिस में धनुष खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, आज आंखों में ओलंपिक का है सपना
