Rajasthan News: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने अपने प्रदेश मुख्यालय में झंडारोहण किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला गया।

भाजपा के पास कोई दिशा नहीं
गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नए हैं और आजादी के संघर्ष का इतिहास नहीं जानते। उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं को पीएम मोदी की फोटो वाले दुपट्टे ओढ़ने पड़ते हैं। उनके लिए मोदी ही सबकुछ हैं। उनके पास जनता के लिए न कोई योजना है और न ही दिशा।
डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस के इतिहास पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, जबकि आरएसएस ने अंग्रेजों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने कहा हमारा बलिदान और तपस्या इतिहास में दर्ज है, और भाजपा के पास केवल ध्यान भटकाने का एजेंडा है।
संविधान पर हो रहा है हमला
टीकाराम जूली ने गणतंत्र दिवस पर संविधान के संबंध में कहा कि हमारे नेताओं ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी और एक मजबूत संविधान दिया। लेकिन आज भाजपा संविधान को बदलने और देश में जाति-धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा, भारत का संविधान वह है जिसने सभी को समान अधिकार दिए। भाजपा को यह समझना चाहिए कि हमारा देश भाईचारे, मोहब्बत और एकता से चलता है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
