Rajastan News: ऑनलाइन धोखाधड़ी और अवैध यूएसडी लेन-देन जैसे मामलों में कार्रवाई के लिए राजस्थान के कुचामन पहुंची हरियाणा पुलिस टीम पर हमला हुआ। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर न केवल गिरफ्तार युवक को छुड़ा लिया, बल्कि गाड़ी के ड्राइवर का अपहरण भी कर लिया।

हरियाणा पुलिस ने कुचामनसिटी के राणासर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया था। जब पुलिस उसे लेकर रवाना हुई, तो युवक के 8-10 साथियों ने बोलेरो गाड़ी का पीछा किया। काला भाटी की ढाणी में स्थित किलका पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद आरोपियों ने हरियाणा पुलिस टीम पर हमला कर मारपीट की। उन्होंने न केवल गिरफ्तार युवक को छुड़ा लिया, बल्कि पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को भी अपने साथ ले गए। घटना के दौरान पुलिस टीम को हल्की चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। एडिशनल एसपी नेमीचंद खारिया, सीओ अरविंद विश्नोई और सीआई सतपाल चौधरी की अगुवाई में नाकाबंदी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- नूंह में महिला पुलिस का चला ‘हंटर’! ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 436 वाहनों के कटे चालान
- पुरी में बम धमाकों की धमकी : जबरन वसूली और रथ यात्रा को निशाना बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
- विदेशी YouTubers पर पाकिस्तान ने लगाई लेवी, हजार व्यूज पर देना होगा 195 रुपये…
- सुरक्षा तो दूर, यहां संरक्षण तक नहीं! थाने में दुष्कर्म पीड़िता को किया अनसुना, इंसाफ का इंतजार
- बंगाल में 48 से 96 घंटे की शराबबंदी पर विवाद, चुनाव आयोग ने खड़े किए अपने हाथ

