Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर की पावन धरा से कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए उसे MMC यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस करार दिया है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि हताशा में डूबी कांग्रेस अब विदेशी मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने का ड्रामा कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में हुए दुनिया के सबसे बड़े AI सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की प्रशंसा कर रही है, तब कांग्रेस हार के गुस्से में देश को बेइज्जत कर रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हार का बदला देश को बदनाम करके ले रही है। विदेशी मेहमानों के सामने देश को नीचा दिखाने की कोशिश करना कांग्रेस की हताशा का प्रमाण है।
कांग्रेस के नए नामकरण पर मोदी ने कहा कि कभी जो INC (इंडियन नेशनल कांग्रेस) थी, वह अब खत्म हो चुकी है। आज की कांग्रेस मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन गई है। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह मुस्लिम लीग ने नफरत फैलाकर भारत को बांटा, आज कांग्रेस भी वही कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना माओवादियों से करते हुए कहा कि ये लोग भारत की समृद्धि और लोकतंत्र पर घात लगाकर हमला करते हैं।
पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली पर सवाल उठाए उन्होंने कहा पहले स्कूलों में टॉयलेट न होने के कारण बच्चियां पढ़ाई छोड़ देती थीं, जिसे बीजेपी ने मिशन मोड पर हल किया। भाजपा ने गरीब माताओं के लिए सेनेटरी पैड, उज्ज्वला योजना (धुआं मुक्त रसोई) और गर्भवती महिलाओं के लिए 5 हजार रुपये की सहायता योजना शुरू की गई। पीएम ने कहा कि बीजेपी विरासत और विकास को साथ लेकर चलती है। अच्छी सड़कें और रेल कनेक्टिविटी केवल सफर आसान नहीं करतीं, बल्कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने में मदद करती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बाथरूम में नहाती लड़कियों का चोरी छिपे बनाया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
- नवरात्रि ड्यूटी के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में की आरती, पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस: Delhi MCD का एक्शन, 1500 से अधिक पर चला चाबुक
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
