Rajasthan Crime News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल की बच्ची के साथ Sexual Assault की घटना हुई. आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग बच्ची को घर पर साफ-सफाई के बहाने बुलाता और फिर उसका यौन शोषण करता था. इतना ही नहीं मासूम को चुप रहने के लिए आरोपी ने 1500 रुपए भी उसे दिए.

मोहल्ले के लोगों ने की पिटाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की. बाद में, बुजुर्ग ने पुलिस बुलाकर अपनी जान बचाई और वहां से फरार हो गया.
POCSO Act में मामला हुआ दर्ज
झुंझुनूं कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्ची के दादा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. मामला पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि बच्ची आरोपी के क्लिनिक और घर पर अस्थायी रूप से साफ-सफाई का काम करती थी. वारदात के दिन का घटनाक्रम सोमवार सुबह, बच्ची जब क्लिनिक पर सफाई करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे 1500 रुपए देकर धमकी दी कि किसी को भी यह बात न बताए.
थानाधिकारी नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बुजुर्ग पहले भी बच्ची के साथ ऐसी हरकत कर चुका है. लेकिन इस बार बच्ची ने हिम्मत करके घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी.
पढ़ें ये खबरें
- सालभर के लिए बना रहे हैं आम का अचार, तो इन बातों का रखें ध्यान …
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, यौन शोषण पीड़िता को अबॉर्शन की दी अनुमति
- हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए DSP-ACP तैनात
- भारतीय जहाज पर ईरान का हमला! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने के दौरान IRGC ने हमला कर जब्त किया, पिछले दिनों भी की थी ऐसी हरकत
- उपेंद्र कुशवाहा की धिक्कार रैली में अपनों का ही साथ नहीं! पटना में जुटीं सिर्फ 4 महिलाएं, जिलों में फूंके राहुल गांधी के पुतले

