Rajasthan Crime News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल की बच्ची के साथ Sexual Assault की घटना हुई. आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग बच्ची को घर पर साफ-सफाई के बहाने बुलाता और फिर उसका यौन शोषण करता था. इतना ही नहीं मासूम को चुप रहने के लिए आरोपी ने 1500 रुपए भी उसे दिए.

मोहल्ले के लोगों ने की पिटाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की. बाद में, बुजुर्ग ने पुलिस बुलाकर अपनी जान बचाई और वहां से फरार हो गया.
POCSO Act में मामला हुआ दर्ज
झुंझुनूं कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्ची के दादा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. मामला पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि बच्ची आरोपी के क्लिनिक और घर पर अस्थायी रूप से साफ-सफाई का काम करती थी. वारदात के दिन का घटनाक्रम सोमवार सुबह, बच्ची जब क्लिनिक पर सफाई करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे 1500 रुपए देकर धमकी दी कि किसी को भी यह बात न बताए.
थानाधिकारी नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बुजुर्ग पहले भी बच्ची के साथ ऐसी हरकत कर चुका है. लेकिन इस बार बच्ची ने हिम्मत करके घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी.
पढ़ें ये खबरें
- ‘ये फोटो वाला लड़का नहीं है!’ निकाह से ठीक पहले दूल्हे का चेहरा देख भड़की नाबालिग दुल्हन, मंडप में भारी बवाल
- Katni Leopard Death Case: तेंदुए की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर दो शिकारी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘गुरु’ सियासत की नई बिसात : मंत्री के भाई का कांग्रेस प्रवेश, दलित राजनीति के बदलते समीकरण और 2028 की आहट
- ‘खबर हटाओ वरना…’, खरगे परिवार से जुड़े ट्रस्ट पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकार को मिली धमकी
- जहानाबाद सदर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल किशोरों के पैर में प्लास्टर की जगह लपेटा कॉटन, PMCH रेफर



