अमृतसर. पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यह बैठक 10 फरवरी को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में होगी। सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
यह इस साल की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। बैठक को दिल्ली चुनाव परिणामों के बाद आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद सरकार कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
महिला योजनाओं पर हो सकता है फैसला
माना जा रहा है कि बैठक में महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि जमा करने समेत कई नई योजनाओं पर विचार किया जाएगा। पंजाब सरकार कुछ नई नीतियां भी लागू कर सकती है। बैठक के बाद राज्य के मंत्री मीडिया से बातचीत कर फैसलों की जानकारी साझा करेंगे।

महिलाओं को 1100 रुपये देने की योजना
पंजाब की महिलाओं को 1100 रुपये देने की योजना जल्द शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी वादों को पूरा करने की राजनीति करती है और दिल्ली की तरह पंजाब में भी सभी वादों को निभाया जाएगा।
- Chandra Grahan 2026 : होली पर लगेगा साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, इन राशियों को सर्तक रहने से जरूरत …
- Rajasthan News: विधायक पोस्टिंग की सिफारिश बंद कर दें तो वादा है सब जगह डॉक्टर लगा दूंगा: खींवसर
- दिल दहला देने वाली घटना: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पिता की ले ली जान, डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
- T20 World Cup 2026 में बुरी तरह फ्लॉप रहा ये धुरंधर, अब संन्यास लेकर फैंस को देगा झटका, रिकी पोंटिंग ने कर दिया बड़ा दावा
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त नवीन कुमार तोमर गिरफ्तार, 28 फरवरी तक रहेंगे EOW की रिमांड पर


