अमृतसर. पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यह बैठक 10 फरवरी को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में होगी। सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
यह इस साल की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। बैठक को दिल्ली चुनाव परिणामों के बाद आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद सरकार कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
महिला योजनाओं पर हो सकता है फैसला
माना जा रहा है कि बैठक में महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि जमा करने समेत कई नई योजनाओं पर विचार किया जाएगा। पंजाब सरकार कुछ नई नीतियां भी लागू कर सकती है। बैठक के बाद राज्य के मंत्री मीडिया से बातचीत कर फैसलों की जानकारी साझा करेंगे।

महिलाओं को 1100 रुपये देने की योजना
पंजाब की महिलाओं को 1100 रुपये देने की योजना जल्द शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी वादों को पूरा करने की राजनीति करती है और दिल्ली की तरह पंजाब में भी सभी वादों को निभाया जाएगा।
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर, गर्मी से लोग बेहाल, जानिए कब से फिर बरसेंगे बादल?
- Haryana Weather: कमजोर पड़ा मानसून, 2 जिलों में यलो अलर्ट; 15 शहरों में पारा 35°C के पार
- MP Morning News: इंदौर में इंफोसिस का नया ब्लॉक, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, राज्यपाल के कार्यभार को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सीएम के आज के कार्यक्रम
- ‘मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर कर दिया…,’ ₹2000 से ज्यादा UPI Payment पर चार्ज लगाने पर राहुल गांधी भड़के
- यूपी के 56 जिलों में बारिश का अलर्ट, 26 में बाढ़; 4 लाख लोग प्रभावित



