Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज, 31 जनवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। बजट 19 फरवरी को पेश किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी अपना दूसरा पूर्ण बजट प्रस्तुत करेंगी। इस सत्र में कई अहम विधेयक लाए जाने की संभावना है।

विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिले रद्द करने, स्कूल बंद करने समेत विभिन्न फैसलों पर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी दी है। विपक्ष का कहना है कि वे सरकार के “जन-विरोधी” फैसलों का पुरजोर विरोध करेंगे और पिछली सरकार की योजनाओं को बंद किए जाने का मुद्दा उठाएंगे।
विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे
कांग्रेस ने सत्र के दौरान सदन में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कानून-व्यवस्था, किसानों को समर्थन मूल्य, और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की गई है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलंबन को रद्द करने के प्रस्ताव पर सकारात्मक चर्चा हो चुकी है और इसे जल्द सदन में रखा जा सकता है।
नए विधायकों को मिलेगा मौका
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सत्र शुरू होने से पहले विधायकों को विधानसभा में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और सदन में स्वस्थ परंपराओं को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए विधायकों को बोलने का पूरा अवसर मिलेगा और वरिष्ठ विधायकों के अनुभवों से सीखने का भी मौका दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- तीर्थयात्रियों को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध भोजन, क्विक रिस्पांस टीम और मोबाइल फूड सेफ्टी वैन तैनात
- अमजद खान बने रामदास: भगवान परशुराम जयंती पर अपनाया सनातन धर्म, कहा- मैं पहले से महाकाल का भक्त हूं
- GT vs MI IPL 2026 : मुंबई की धमाकेदार वापसी, गुजरात को 99 रन से हराया, तिलक वर्मा ने जड़ा पहला शतक, अश्विनी ने झटके 4 विकेट
- बीजेपी में फूट उजागर: पूर्व मंत्री देवीसिंह सैयाम ने कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप
- ’75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो, हमें आवश्यकता नहीं…’ बृजभूषण बोले- इतने वर्षों में कितनों का भला हुआ? संविधान को लेकर कह दी ये बात
