दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी के आर्मी कैंट क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह हादसा करीब 5:45 बजे मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) के एक लकड़ी के गोदाम में हुआ। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, आग कैंट ऑफिस से थाने की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित पंप हाउस के ठीक सामने बने गोदाम में लगी। सूचना मिलते ही आर्मी कैंट, मिलिट्री स्टाफ और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। साडा (SADA) पचमढ़ी की फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग की विभीषणता पर काबू पाया। पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह के अनुसार, आग बुझाने का काम अभी भी जारी है, क्योंकि लकड़ी के भारी स्टॉक के कारण अंदरूनी सुलगन पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: मार्च के आते ही गर्मी ने दी दस्तक: इंदौर संभाग में पारा 35 डिग्री, रंग पंचमी तक कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना
वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। प्रशासन और सैन्य बल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि आग को आसपास के सैन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोका जा सके। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बड़वानी में डेस्टिनेशन कृषि कैबिनेट बैठक, बीजेपी दफ्तर में डिप्टी सीएम देवड़ा सुनेंगे समस्याएं, धिरौली कोल ब्लॉक आवंटन पर केंद्र-एमपी सरकार से जवाब तलब, भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, राजधानी की 29 शराब दुकानों की नीलामी आज
कल से जल रही थी आग
पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि यहां पूरा लकड़ियों का भंडार है। कल से जल रहा है, जिसे बुझा दिया गया था, लेकिन ठीक से न बुझाने की वजह से आग एक बार फिर से भभक उठीं। किसी भी झोपड़ पट्टी में आग नहीं लगी है। केवल गोडाउन में आग लगी है।

