MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च के आते ही गर्मी ने दस्तक दी है। इंदौर संभाग में पारा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालयर और जबलपुर में मौसम का मिजाज गर्म रहा। आगामी 4 दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।
4 मार्च तक बन रहा नया सिस्टम
एमपी में मार्च के महीने में दिन में गर्मी और रात में ठंड-बारिश का ट्रेंड रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मार्च को नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिससे रंग पंचमी या इससे पहले कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बड़वानी में डेस्टिनेशन कृषि कैबिनेट बैठक, बीजेपी दफ्तर में डिप्टी सीएम देवड़ा सुनेंगे समस्याएं, धिरौली कोल ब्लॉक आवंटन पर केंद्र-एमपी सरकार से जवाब तलब, भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, राजधानी की 29 शराब दुकानों की नीलामी आज
मार्च के पहले दिन यानी रविवार को मौसम साफ रहा। पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में पारा 30 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया है। तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ग्वालियर, गुना, खंडवा, खजुराहो, खरगोन, श्योपुर, धार, मंडला, सिनवी, सतना, नरसिंहपुर में तापमान 33 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार दिनों में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार है।

