Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 5 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है, लेकिन यह सभी कर्मचारियों के लिए नहीं, बल्कि केवल उन चुनिंदा सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए होगी जिनका निवास स्थान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यह फैसला आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

दिल्ली में मतदान करने वालों को वेतन के साथ अवकाश
जयपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार ने निर्देश जारी कर कहा है कि जयपुर में कार्यरत वे अधिकारी और कर्मचारी, जो दिल्ली में मतदाता हैं, उन्हें 5 फरवरी को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा ताकि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर मतदान कर सकें।
कैसे मिलेगी छुट्टी?
- सवैतनिक अवकाश के लिए कर्मचारियों को आवेदन करना होगा।
- संबंधित विभागाध्यक्षों, बोर्ड, निगमों, उपक्रमों और श्रम विभाग द्वारा इसे लागू किया जाएगा।
- यह आदेश निजी औद्योगिक संस्थानों के आकस्मिक कामगारों पर भी लागू होगा।
मतदान को प्रोत्साहित करने की पहल
सरकार द्वारा यह कदम मतदान को बढ़ावा देने और दिल्ली में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इससे दिल्ली में निवास करने वाले जयपुर के कर्मचारियों को बिना वेतन कटौती के अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
पढ़ें ये खबरें
- राज्यसभा चुनाव 2026, क्या पवन सिंह को मिलेगा वफादारी का इनाम? जानिए क्यों रेस से बाहर हुए नितिन नवीन!
- परीक्षा का डर या कुछ और… Exam के दिन 12वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात…
- ICC T20I रैंकिंग में आया तूफान: IND vs PAK मैच में धमाकेदार पारी के बाद ईशान किशन ने लगाई 17 पायदान की छलांग, सीधे इस नंबर पर पहुंचे
- छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, हाईकोर्ट ने VSK ऐप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक
- एमपी बजट पर सियासी संग्राम: PCC चीफ ने बताया ठग-गुब्बारा और धांधलियों का बजट, कहा- भ्रष्टाचार की नसबंदी करें सरकार

