Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे में उप जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मोर्चरी में रखे गए शव को चूहों ने बुरी तरह कुतर दिया। घटना के सामने आते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

पीटीआई शिक्षक की संदिग्ध मौत
मृतक हेमचंद जोशी लखनऊ का रहने वाला था और बावड़ी गांव के एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के रूप में कार्यरत था। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात भोजन के बाद सोने गए हेमचंद सुबह बेहोशी की हालत में मिले। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्हें रींगस राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के पहुंचने पर सामने आई भयावह सच्चाई
मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, लेकिन करीब एक घंटे के भीतर ही चूहों ने शव को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत देखकर स्तब्ध रह गए। चूहों ने न केवल शव को बुरी तरह कुतर दिया था बल्कि उसके हाथ और होंठ भी खा लिए थे। इस भयावह स्थिति को देखकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर नाराजगी जाहिर की।
घटनास्थल पर तनाव बढ़ने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामला शांत कराया। अंततः पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- MP Morning News: बड़वानी में डेस्टिनेशन कृषि कैबिनेट बैठक, बीजेपी दफ्तर में डिप्टी सीएम देवड़ा सुनेंगे समस्याएं, धिरौली कोल ब्लॉक आवंटन पर केंद्र-एमपी सरकार से जवाब तलब, भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, राजधानी की 29 शराब दुकानों की नीलामी आज
- मार्च में मौसम की मारः तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल, पारा जल्द पहुंचेगा 35 के पार, ये जिला रहा सबसे गर्म
- नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत, ट्रंप का दावा- ईरान पर 2000 बम गिरे, 48 नेता मारे गए; टी-20 वर्ल्डकप- भारत सेमीफाइनल में पहुंचा; पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम; खामेनेई की मौत पर पाकिस्तानियों का अमेरिकी दूतावास पर हमला, 8 मरे
- 2 March History : देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन… वास्को डी गामा मोजाम्बीक पहुंचे…डॉ. आंबेडकर का मंदिर प्रवेश सत्याग्रह शुरू… जानिए आज की प्रमुख घटनाएं
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में बैठक, पटना में होली मिलन समारोह की धूम, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…

