Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का असर जारी है, और फरवरी में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म, लूणकरणसर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों में राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान चित्तौड़गढ़ में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29.2°C दर्ज किया गया, जबकि लूणकरणसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4°C रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के अन्य जिलों का तापमान
अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान धौलपुर में 12.0 डिग्री, अलवर में 10.5 डिग्री, अंता बारां में 9.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 09.8 डिग्री, फतेपुर में 6.4 डिग्री, करौली में 10.0 डिग्री, जोधपुर में 13.8 डिग्री, जयपुर में 15.7 डिग्री, गंगानगर में 6.2 डिग्री तथा माउंट आबू में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।
सोमवार को रहेगा शुष्क मौसम, फिर बदलेगा हालात
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बदलाव की संभावना है। अभी ठंड से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
3 फरवरी से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस दौरान पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के 21 जिलों में बारिश हो सकती है। संभावित प्रभावित जिले हैं। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव संभव है।
- पूर्वी राजस्थान: अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, पाली
- उत्तरी राजस्थान: श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जालोर
पढ़ें ये खबरें
- Bilaspur News Update : मरवाही के जंगल में दिखा दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर… अवैध शराब पकड़ने गए पुलिसकर्मियों की बाइक के इग्निशन में ठूंस दी लकड़ी… 550 किसानों को फिर मिला धान बेचने का मौका… स्कूटी को लगी टक्कर, दो युवकों पर चाकू से हमला…
- मुंगेली में पुलिस अधिकारी और बल की भारी कमी! हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील जिला, फिर भी डीएसपी–निरीक्षक आधे…
- Rajanandgaon-Dongargarh News Update: भाजपा नेता द्विवेदी बनाए गए मार्कफेड के अध्यक्ष… पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बढ़ेंगी सीटें… अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रही आपातकालीन 112 सेवाएं… 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 20 से अधिक विद्यार्थी…
- ‘एक सीट हमारे नेता को…’, जदयू कार्यकर्ताओं का मंत्री आवास पर लगा जमावड़ा, समाजसेवी एल. बी. सिंह को विधान पार्षद बनाने की मांग
- T20 World Cup 2026 : गंभीर-सूर्या के हाथ लगा ‘बेखौफ हथियार’, गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटता है ये खिलाड़ी, गगनचुंबी छक्के लगाने में है माहिर

