Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार को एक ही गांव में करीब 90 लोगों के अचानक बीमार होने से अफरा-तफरी मच गई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम तुरंत गांव पहुंची। मरीजों की हालत को देखते हुए किसी को चारपाई पर तो किसी को जमीन पर लिटाकर ही इलाज शुरू कर दिया गया। करीब 15 लोगों को नदबई राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का गांव में ही उपचार जारी है।

शादी समारोह के बाद बिगड़ी हालत
घटना भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव की है, जहां शनिवार को सुरेश प्रजापत के बेटे की शादी का आयोजन हुआ था। शादी के भोजन में लड्डू, पूड़ी और सब्जी परोसी गई थी। दावत में खाना खाने के बाद बच्चों और महिलाओं समेत 90 लोग अचानक बीमार हो गए।
फूड पॉइजनिंग की आशंका
डॉक्टरों के मुताबिक, पनीर की सब्जी खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए, जिससे सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। चिकित्सा विभाग के अनुसार, 90 बीमार लोगों में से 30 को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 19 लोग नदबई अस्पताल में भर्ती हैं। शेष मरीजों का इलाज गांव में ही किया जा रहा है।
प्रशासन कर रहा जांच
घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों की टीम गांव में मौजूद है और बीमार लोगों का इलाज जारी है। फिलहाल, सभी प्रभावित लोगों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री, इंजीनियरिंग, वीडियो गेम डेवलपर… ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग करने वाले शूटर की पूरी जन्मकुंडली
- फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों की अब खैर नहीं, तारापुर पहुंचे CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
- राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में? बडौली का धमाकेदार बयान, सियासत में हलचल
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः मां-बेटे और मामी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मंजर देख दहल उठा लोगों का दिल
- गुरुग्राम में आग का तांडव: सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास 150 झुग्गियां जलकर खाक, बजघेड़ा स्थित प्लास्टिक गोदाम में भी लगी भीषण आग
